सिमरिया मंडल के भाजपा मीडिया प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि बेलगड़ा निवासी शुभम कुमार सोनी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम मंगलवार की रात्रि में हज़ारीबाग से सिमरिया बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान हाईवा वाहन ने चकमा दिया, जिसके कारण वे दुर्घटना ग्रस्त हो गए। उनके सर में चोट लगी है और बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचकर शुभम से मुलाकात की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। चतरा | समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमियों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्घाटन उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और बाजार संपर्क (मार्केट लिंकेज) के माध्यम से व्यवसाय को मजबूत और विस्तार करने की जानकारी दी गई।कार्यशाला में बताया गया कि झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृत पहल है। इसे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिले व राज्य स्तर पर कुल 150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों के चयन की जानकारी दी गई। चयनित उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए 10 लाख रुपए तक के अनुदान अथवा ब्याज-मुक्त ऋण का प्रावधान बताया गया। उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों से पहुंचीं सखी मंडल की दीदियों और महिला उद्यमियों से संवाद किया। हजारीबाग|अग्रवाल महिला मंडल का चुनाव सत्र 2026 से 2028 के लिए संपन्न हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने महिला मंडल की सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।चुनाव में शोभा मुनका को अध्यक्ष, संगीता नारनौली को उपाध्यक्ष, सोनाली बंसल को मंत्री, बरखा अग्रवाल को सह मंत्री, कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सविता अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद महिला मंडल के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को नई दिशा देगा। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के सहयोग से महिला मंडल की गतिविधियों को और व्यापक बनाने की बात कही।
