Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में गोली मारकर दंपती की हत्या:चंद्रपुरा में घर का दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने की फायरिंग, बेटा गंभीर रूप से जख्मी


बोकारो में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक डीवीसी सेवानिवृत्त कर्मी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) भेजा गया है। घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली डीवीसी आवासीय क्वार्टर नंबर एचएम/14 में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान नरेश सिन्हा के घर के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रोहित सिन्हा को लगी चार गोली
रोहित के एक मित्र के भाई नवीन महतो के अनुसार, घटना के समय मौसम खराब था और बारिश हो रही थी। रोहित को चार गोली लगी है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बारिश का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, अपराधियों की संख्या कितनी थी और उन्होंने दंपती पर कितनी गोलियां चलाईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गोलीबारी किस कारण से की गई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। घायल रोहित के बयान और उसके स्वस्थ होने के बाद घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। – रंजन कुमार, एसआई, चंद्रपुरा थाना

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles