Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nalanda Crime News | Husband Shoots Wife Dead Over Family Dispute

नालंदा में बच्चों के सामने उनकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर है। महिला के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। आंखें बाहर आ गई हैं, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

.

पुलिस ने आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान पहचान मनु मांझी की पत्नी कांता देवी (26) के तौर पर हुई है।

घटना कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात…

‘बाइक खरीदने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा था’

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच बाइक खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी। पति का कहना था कि पहले बाइक खरीदेंगे, लेकिन पत्नी चाहती थी कि पहले घर बनाएंगे।

बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई।

फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की ओर दौड़े, तो अंदर बच्चे रो रहे थे। कांता देवी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी।

महिला के सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जिससे दोनों आंखें बाहर निकल गईं।

महिला के सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जिससे दोनों आंखें बाहर निकल गईं।

कमरे में मौजूद थे बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय कमरे में बच्चे भी मौजूद थे। परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो महिला की मौत हो चुकी थी और पास में ही हथियार पड़ा हुआ था। महिला के पांच छोटे बच्चे हैं।

मृतका की सास लाछो देवी ने बताया, ‘बुधवार रात में मैं छत पर थी। कमरे में क्या हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर नीचे आई।

बच्चों ने ही दरवाजा खोला। पूछने पर पोती ने बताया कि मम्मी ने खुद से गोली मारी है। अब हम कमरे में नहीं थे तो क्या बताएंगे। इससे ज्यादा मुझे पता नहीं है।’

पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

सूचना मिलते ही कल्याण बीघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।

आरोपी पति मनु मांझी को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है।

लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थानीय पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

ऑटो से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

ऑटो से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

———–

इसे भी पढ़िए..

मोतिहारी में सरकारी टीचर की अपहरण के बाद हत्या:पत्नी बोली- जान के बदले जान चाहिए वरना मैं मर्डर करुंगी; पूर्व प्रमुख से चल रहा था विवाद

मोतिहारी में एक सरकारी टीचर का शव बरामद किया गया है। शिक्षक 5 घंटे से लापता थे, जिसके बाद उसकी बॉडी बंजरिया थाना क्षेत्र में जंगल से बरामद की गई है। शरीर पर कई जख्मों के निशान हैं। मृतक की पहचान सिसवा सहवाद टोला निवासी श्मशाद आलम (45) के रूप में हुई है। वे सिसवा उर्दू स्कूल उर्दू स्कूल में शिक्षक थे। पूरी खबर पढ़ें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles