Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने में मिला शीशा और कीड़ा:छात्र भड़के, धरने पर बैठे; प्रशासन ने खाने के सैंपल सील किए


पलामू जिले के लेसलीगंज स्थित बासौरा में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार रात मेस के खाने की खराब क्वालिटी और गंदगी को लेकर हंगामा किया। कॉलेज कैंपस में ही छात्र – छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि खाने में लगातार कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिल रहे हैं। साथ ही, खाना बनाने की जगह और बर्तनों की साफ-सफाई भी बहुत खराब है। खबर मिलते ही सदर एसडीओ संजय पांडेय, फूड इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी जागो महतो और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने मेस का अचानक निरीक्षण किया और खाने के सैंपल जब्त किए। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ संजय पांडे ने छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि मेस में साफ-सफाई का स्तर बहुत खराब मिला है। बर्तनों की कमी, बैठने की व्यवस्था और सैनिटाइजेशन समेत 10 से 12 कमियां पाई गई हैं। इसके लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया जाएगा। मेस से चावल, दाल और लाल मिर्च के सैंपल सील कर जांच के लिए रांची की स्टेट फूड लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। छात्रों ने मौजूदा मेस वेंडर को हटाने की मांग की है। वेंडर का बकाया भुगतान 30 सितंबर तक निपटाने की समय-सीमा तय की गई है। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि अगर तय समय में कमियां दूर नहीं हुईं, तो सरकारी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles