Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- मर्चेंट नेवी ऑफिसर को गोली मारने का CCTV:शराब पी रहे युवकों से विवाद में दोस्त को बचाया, लौटते वक्त बाइक सवार ने बनाया निशाना


मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मर्चेंट नेवी के जूनियर ऑफिसर अभिजीत कुमार उर्फ गोलू (30) को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। भगवानपुर के श्रीराम नगर निवासी अभिजीत की जांघ में लगी गोली आर-पार हो गई। आनन-फानन में दोस्त उसे निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर ले जाया गया। शुक्रवार सुबह जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के करीब 12 घंटे तक जख्मी या उसके परिजनों ने सदर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और अभिजीत का फर्द बयान दर्ज किया। इसमें तीन युवकों को नामजद किया गया है। शराब पीने के दौरान हुआ विवाद अभिजीत के दोस्त रंजीत ने पुलिस को बताया कि श्रीराम नगर गाछी में घटना से कुछ देर पहले कुछ युवक शराब पी रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद उनके दोस्त आदित्य से उन युवकों का विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने आदित्य के साथ मारपीट कर दी। आदित्य ने रंजीत को फोन कर मदद के लिए बुलाया। रंजीत और अभिजीत बुलेट से मौके पर पहुंचे। वहां युवकों से विवाद दोबारा बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। कुछ देर बाद मामला शांत होने पर आदित्य को लेकर रंजीत और अभिजीत वहां से निकलने लगे। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार आरोपी फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने बीबीगंज निवासी अनुराग कुमार, नंदपुरी निवासी राजू और चांदनी चौक, ब्रह्मपुरा निवासी निखिल कुमार को नामजद किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें तीन युवक दिख रहे हैं। इनमें बाइक पर पीछे बैठा युवक गोली चलाता दिख रहा है। एसडीपीओ टाउन 2 कार्तिकेयन ए के ने बताया कि सदर अस्पताल में गोली लगने से युवक के भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जख्मी और उसके साथियों से पूछताछ की है। फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 2019 में भी आरोपित युवकों से हुआ था विवाद रंजीत के मुताबिक, बाइक सवार युवक पीछे से आए। इसी दौरान बाइक पर सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली अभिजीत की जांघ में लगी और आर-पार निकल गई। वह घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में भी आरोपित पक्ष से आपसी विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर भी विवाद की स्थिति थी। हालांकि, गोली चलाने की वजह की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पुराने विवाद और वर्तमान घटना के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles