Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में नए पुल के एप्रोच पथ में दरार:सीएम सम्राट चौधरी ने 20 दिन पहले किया था उद्घाटन, जिला मुख्यालय से जुड़ा था 4 प्रखंड


मोतिहारी के मजुराहा में धनौती नदी पर बने नए आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में उद्घाटन के सिर्फ 20 दिन के अंदर ही दरार आ गई है। इसके बाद पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोग बिहार सरकार और निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 सितंबर को इस पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल 13 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बना है। इसकी लंबाई 72 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है। इसे मजुराहा-हरदिया के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा देने के लिए बनाया गया था। जिला मुख्यालय से जुड़ा था 4 प्रखंड पुल चालू होने से इलाके के तीन से चार प्रखंड जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ गए थे। पहले लोगों को 10 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, जो अब 5 मिनट में पूरा हो रहा था। यह पुल शहर की ओर आने वाले लोगों के लिए बरियारपुर पुल पर लगने वाले जाम का एक वैकल्पिक रास्ता भी बन गया था। हालांकि, पुल के चालू होते ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नए पुल के एप्रोच पथ में साफ दरारें दिख रही हैं और एक तरफ का हिस्सा थोड़ा नीचे धंस गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है और जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही हुआ है, उसमें इतनी जल्दी दरार कैसे आ गई? वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या एप्रोच पथ के निर्माण में तय मानकों का पालन किया गया था। ग्रामीणों ने यह भी पूछा कि क्या सड़क की मिट्टी और बेस की पर्याप्त मजबूती की जांच की गई थी। निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई है। एप्रोच पथ में मिट्टी भरने और रोलिंग का काम ठीक से नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क धंस रही है। उन्हें डर है कि बरसात के मौसम में यह दरार और बड़ी हो सकती है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। लोगों ने कहा है कि 13 करोड़ की लागत से बने पुल में 20 दिन में ही दरार आना भ्रष्टाचार को उजागर करता है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी निर्माण कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles