चंदनकियारी | खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई। बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे और बारिश के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। इसे वापस लेना होगा। प्रतिनिधिमंडल ने चंदनकियारी सीओ को एक मांगपत्र सौपा गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कालीपद महतो ने व संचालन वीरेन रजवार ने किया।
