Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NEET छात्रा का पंखे से लटकता मिला शव:गोपालगंज में किराए के मकान में रह रही थी, बेड के पास खून के निशान; मोबाइल जब्त


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। श्याम सिनेमा रोड स्थित किराए के मकान में 20 वर्षीय उजाला कुमारी का शव पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। कमरे की स्थिति ने मामले को और संदिग्ध बना दिया। बेड के पास खून के निशान मिले। मोबाइल और सामान भी कमरे में बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की बेटी उजाला कुमारी के रूप में हुई है। उजाला तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। एक साल से किराए के मकान में रह रही थी उजाला पिछले करीब एक साल से श्याम सिनेमा रोड स्थित कौशल किशोर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। रविवार शाम उसके कमरे से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दरवाजा बाहर से बंद, पंखे से लटका मिला शव स्थानीय लोगों के मुताबिक कमरे का दरवाजा खुला था, लेकिन बाहर से बंद था। शक होने पर लोगों ने दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो उजाला का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। कमरे में खून और मोबाइल मिलने से बढ़ा संदेह पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे की जांच की गई। बेड के पास खून के निशान और मोबाइल पड़ा मिला। कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डायल-112 की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है। टीम कमरे से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। परिजन बोले- पढ़ाई को लेकर गंभीर थी घटना की जानकारी मिलने के बाद उजाला के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि उजाला पढ़ाई को लेकर गंभीर थी और डॉक्टर बनने के लक्ष्य के लिए गोपालगंज में रह रही थी। सुसाइड नोट-अन्य सुराग तलाश जारी पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं कोई सुसाइड नोट या घटना से जुड़ा अन्य सुराग तो नहीं है। छात्रा के मोबाइल और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी नगर थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles