लोहरदगा| सर्राफ परिवार के द्वारा अग्रसेन भवन रांची में सात दिनों से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन के समापन पर झारखंड प्रांतीय सेवा भारती के पदाधिकारी उपस्थित होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सेवा भारती के द्वारा वार्षिक एवं मासिक विशेष पत्रिका गुरु जी को भेंट किया। लोहरदगा जिला सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने राष्ट्रीय सेवा संघ बिहार झारखंड क्षेत्र के व्यवस्थापक प्रमुख प्रेम अग्रवाल, सेवा भारती के झारखंड प्रांतीय प्रचारक प्रमुख जितेंद्र कुमार, झारखंड प्रांतीय संपर्क प्रमुख मनोज कुमार, महानगर सदस्य श्याम किशोर प्रसाद को अंग वस्त्र और राधा कृष्ण जी का बैच लगाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रसाद ग्रहण कराया।
