कुडू|प्रखंड टीको स्थित हलधर गिरधर मैदान में रविवार को करम पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह करम पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आदिवासी छात्र संघ और पारंपरिक स्वशासन पडहा व्यवस्था के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें विभिन्न गांवों की लगभग दो दर्जन नृत्य मंडलियों खोढ़हा ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, मांदर-नगाड़े की थाप और गीत-संगीत से टिको गांव का माहौल सांस्कृतिक रंग में रंग गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं समारोह में शामिल 27अखाड़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएसपी समीर त्रिकी,कुलदीप टोप्पो,अवधेश उरांव, जतरू उरांव, राजू उरांव, अमित उरांव, लखन भगत, शिव शंकर उरांव सहित अन्य मौजूद थे।
