Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मांदर की थाप पर झूमे डीसी-एसपी, करम डाली की पूजा की

भास्कर न्यूज |बोकारो थर्मल झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से मंगलवार को बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान (फुटबॉल ग्राउंड) में करम महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन हुआ। सांस्कृतिक निदेशालय, झारखंड, रांची एवं जिला प्रशासन बोकारो के सौजन्य तथा प्रखंड प्रशासन बेरमो के निवेदन पर आयोजित महोत्सव में लोक संस्कृति और परंपरा का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, प्रोबेशनल आईएएस राधा कृष्णन, बीडीओ मुकेश कुमार और सीओ संजीत सिंह मौजूद रहे। जेएसएलपीएस की महिलाओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद गुलदस्ता भेंट कर पारंपरिक पत्तों से बनी माला, टोपी और बांडी पहनाकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा समेत अन्य अतिथियों ने करम डाल गाड़कर और जावा रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उपायुक्त, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मंदर की थाप पर पारंपरिक झूमर नृत्य में भाग लिया। इससे पूरा मैदान लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। प्रकृति संरक्षण, सामुदायिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को याद करता है पर्व उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिलेवासियों, विशेषकर बहनों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति संरक्षण, सामुदायिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है। उपायुक्त ने कहा कि लोक परंपराएं ही हमारी पहचान हैं। आधुनिकता के दौर में भी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक मूल्यों को सहेजकर रखना जरूरी है। करम पर्व समाज में भाईचारे, आपसी सहयोग और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन और प्रकृति के संरक्षण को लेकर आदिवासी समाज की परंपराओं और जीवनशैली में महत्वपूर्ण संदेश निहित है। उन्होंने लोगों से लोक संस्कृति, भाषा, परंपराओं और पर्व-त्योहारों को संरक्षित रखने की अपील की। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles