बोकारो | न्यू कालोनी कुर्मीडीह बजरंगी नगर दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को दुर्गा मंडप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरजा शंकर पांडेय ने की। इसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में रजनीश कुमार को अध्यक्ष, कुणाल किशोर शर्मा को उपाध्यक्ष, आशुतोष सचिव व दीपक को उपसचिव बनाया गया। वहीं राकेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और अमन कुमार को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मनोरंजन मंत्री के रुप में शिव शंकर, निर्मल किशोर शर्मा और सौरभ कुमार का चयन किया गया। पूजा की तैयारियों एवं आयोजन की जिम्मेदारी पूजा प्रभारी प्रियंशु, लव, अनुराग और मोनू को सौंपी गई। बैठक में समिति के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निगरानी सदस्यों का भी चयन किया गया। इनमें रॉकी, रितेश, केतन और शशि पंडित शामिल हैं।
