Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन, सत्कार बने अध्यक्ष:जहानाबाद में शांतिपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियां तेज, कई पदाधिकारी चुने गए


जहानाबाद में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सुरेश कुशवाहा की देखरेख में बनी। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और सदस्यों को चुना गया। विजय कुमार सत्कार को समिति का अध्यक्ष, रिजु साव को सचिव और रामजी गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार, शशांक, धीरज कुमार, मोनू कुमार और सुभाष साहनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वीरभद्र उर्फ गप्पू सिन्हा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा कई और सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया है। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा पंडालों में जरूरी व्यवस्था, भीड़ को संभालना, साफ-सफाई, बिजली और रोशनी की व्यवस्था जैसी कई तैयारियों पर चर्चा हुई। जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के समय भीड़ को व्यवस्थित रखने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने पर भी खास ध्यान देने की बात कही गई। नए चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। समिति कोशिश करेगी कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। सभी पूजा समितियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही। सभी पूजा समितियों से समय पर तैयारियां पूरी करने और आपस में तालमेल बनाए रखने की अपील भी की गई।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और दुर्गा पूजा को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles