Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पतरातू डैम जाने पर विशेष सावधानी बरतने की अपील:भैरवी जलाशय सहित अन्य जलस्रोतों पर बेवजह न जाने की प्रशासन ने की अपील


रामगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से खास सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के कारण पतरातू डैम, भैरवा जलाशय और उनसे जुड़े नदी-नालों में पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से कहा है कि वे डैम, जलाशयों, गहरे तालाबों, नदियों और दूसरे पानी वाले इलाकों के पास बेवजह न जाएं। ऐसे स्थानों पर बहुत सावधानी बरतें। अगर पानी का बहाव कम भी लगे, तब भी कोई जोखिम न लें और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें। जान-माल का नुकसान होने की आशंका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। बच्चों को खासकर डैम, नदी, तालाब और दूसरे पानी के स्रोतों के पास जाने से रोकें। इसके साथ ही, सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाके के थाना प्रभारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पानी के स्रोतों और संवेदनशील जगहों पर लगातार निगरानी रखें। जिला प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles