Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चक्रवात अर्नव का असर: कोलकाता की सड़कों पर लगा लंबा जाम, निगम ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

West Bengal Weather: भारी बारिश के बाद गुरुवार से ही कोलकाता की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गयी है. शुक्रवार सुबह के समय कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप रही और यातायात असामान्य रूप से प्रभावित हुआ. सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण उत्तर से दक्षिण कोलकाता के कई इलाके जलमग्न हो गये. जलजमाव के कारण सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गयी. हालांकि, कोलकाता नगर निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के अनुसार, अधिकांश इलाकों में शाम तक जमा पानी की निकासी कर दी गयी थी. खराब मौसम को देखते हुए कोलकाता नगर निगम में कंट्रोल रूम खुला रखा गया है. इसके जरिये शहर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इन इलाकों में जल जमाव से लोग परेशान

लगातार बारिश के कारण दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर और एलगिन रोड इलाके में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया. इसके अलावा बालीगंज, रासबिहारी क्रॉसिंग, लैंसडाउन, सदर्न एवेन्यू, बालीगंज सर्कुलर रोड और चक्रबेरिया रोड, नॉर्थ रोड में भी जलजमाव की स्थिति रही. वहीं, साइंस सिटी, इएम बाइपास, रवींद्र सरणी, अलीपुर रोड, उत्तर कोलकाता के लेनिन सरणी, महात्मा गांधी रोड, सीआर एवेन्यू और ठनठनिया के साथ-साथ पार्क सर्कस सेवन-पॉइंट क्रॉसिंग समेत कई अन्य इलाकों में भी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कहां कितनी हुई बारिश

उधर, चक्रवात अर्नव के प्रभाव से गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज की गयी. मानिकतला में 12 एमएम, बीरपाड़ा में 16 एमएम, बेलगछिया में 15 एमएम, धापा लॉक में 11 एमएम, तपसिया में 8 एमएम, उल्टाडांगा में 15 एमएम, ठनठनिया में आठ एमएम, बालीगंज में छह एमएम, मोमिनपुर में कीन एमएम, चेतला में एक एमएम, जोधपुर में छह एमएम, कालीघाट में 3.80 एमएम और बेहला फ्लाइंग क्लब में 3.40 एमएम बारिश दर्ज की गयी.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

The post चक्रवात अर्नव का असर: कोलकाता की सड़कों पर लगा लंबा जाम, निगम ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles