
कोलकाता. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही दुर्गापूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने 04052/04051 नयी दिल्ली-हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल के फेरों की संख्या बढ़ाकर तीन दिन कर दी गयी है. यह ट्रेन पहले साप्ताहिक ट्रेन थी यानी सप्ताह में एक दिन रवाना होती थी, लेकिन रेलवे ने इसके फेरों में बढ़ोतरी करते हुए इसे सप्ताह में दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया है.
कब कहां से खुलेगी, कब कहां पहुंचेगी
05048 बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच हर मंगलवार को (कुल 8 फेरे) सुबह 10:45 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं, 05047 कोलकाता-बनारस स्पेशल ट्रेन 7 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच हर बुधवार को (कुल 8 फेरे) सुबह 8:25 बजे कोलकाता से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे जोन के नैहाटी, बैंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच भी उपलब्ध होंगे. रेलवे जल्द ही उक्त ट्रेन के टिकटों की बुकिंग की तारीख घोषित करेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेनों के ठहराव में कोई बदलाव नहीं
04052 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल अब छह अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को नयी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी. यानी यह ट्रेन कुल 24 फेरे लगायेगी. इसी तरह से 04051 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल अब आठ अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच हर गुरुवार, रविवार और मंगलवार को हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. इस नयी घोषणा के बाद भी ट्रेनों के ठहराव में कोई फर्क नहीं पड़ा है. नये आदेश के बाद भी अपने पुराने समय और ठहराव के साथ रवाना होगी.
The post Railway News: दुर्गापूजा पर हावड़ा-दिल्ली और बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट appeared first on Prabhat Khabar.
