Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो साल में कुमरदागा पंचायत के सभी गांवों में पहुंचाया जाएगा नियमित पानी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कुमरदागा पंचायत के रानीचिड़का समेत आसपास के कई गांवों में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज हो गई है। जल जीवन मिशन के तहत चास होल ब्लॉक योजना से इन गांवों में नियमित पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। योजना को अगले दो वर्षों में धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने डीसी अजय नाथ झा के समक्ष पेयजल समस्या रखी थी। इस पर डीसी ने पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार ने डीसी को प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। बैठक में योजना से आच्छादित होने वाले गांवों, संभावित लाभुकों और इसके क्रियान्वयन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles