Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची के वाइन शॉप में घुसी गर्भवती बंदरिया:शराब पीकर कर्मचारी को काटा, 2.30 घंटे तक मचाया उत्पात, बिरसा जू की टीम ले गई साथ


राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित बांके बिहारी मार्केट, चकला की एक वाइन शॉप में शुक्रवार शाम करीब सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गर्भवती बंदरिया अचानक दुकान के अंदर घुस गई। दुकान में घुसने के बाद बंदरिया ने वहां रखी मैजिक मोमेंट वाइन की एक क्वार्टर बोतल खोलकर शराब पी ली। इसके बाद उसने दुकान में मौजूद स्टाफ रामाशंकर तिवारी (50) पर हमला कर दिया। बंदरिया ने रामाशंकर की पीठ और पैर में काट लिया। इसके बाद वह दुकान के अंदर ही उत्पात मचाने लगी। बंदरिया के आक्रामक व्यवहार से डरकर दुकान के अन्य कर्मचारी बाहर निकल गए। घायल रामाशंकर तिवारी को इलाज के लिए सिटी अस्पताल, हरचंदा में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कौतूहल और भय का माहौल बन गया। शराब पीने के बाद ढाई घंटे मचाया उत्पात बंदरिया के दुकान के अंदर घुसने और कर्मचारी को काटने के बाद किसी की हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हुई। बताया गया कि शराब पीने के बाद बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर ही उत्पात मचाती रही। उसका व्यवहार आक्रामक होने के कारण स्टाफ और आसपास के लोग दुकान के भीतर जाने से बचते रहे। करीब ढाई घंटे तक वाइन शॉप में बंदरिया का आतंक बना रहा। इस दौरान दुकान के अंदर सामान और शराब की बोतलों के बीच बंदरिया घूमती रही। कर्मचारी के घायल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद भगवान बिरसा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद भी बंदरिया को पकड़ना आसान नहीं था। उसे सुरक्षित तरीके से काबू में करने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के बाद जैविक उद्यान ले जायी गयी बंदरिया काफी प्रयास के बाद भगवान बिरसा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम ने बंदरिया को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिरसा जैविक उद्यान ले जाया गया। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व उद्यान की वन क्षेत्र पदाधिकारी गायत्री देवी ने किया। टीम में उद्यान के जीव वैज्ञानिक विवेक कुमार, वनरक्षी राकेश अवस्थी समेत अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने बंदरिया को बिना नुकसान पहुंचाये सुरक्षित रेस्क्यू किया। इधर, घटना में घायल वाइन शॉप कर्मचारी रामाशंकर तिवारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बंदरिया के गर्भवती होने की जानकारी के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सावधानी से काबू में किया। वाइन शॉप में अचानक बंदरिया के घुसने, शराब की बोतल पीने और कर्मचारी पर हमला करने की घटना शुक्रवार शाम इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles