
बिहार से पश्चिम बंगाल आये एक रेल यात्री को आरपीएफ सीआइबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से 21 लाख रुपए नकद और 30.180 ग्राम सोना बरामद हुआ है. आरपीएफ सीआइबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की. गिरफ्तार यात्री का नाम रतन कुमार शाह (47) है. वह बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा का रहने वाला है.
वंदे भारत एक्सप्रेस से हावड़ा पहुंचा था यात्री
आरपीएफ की टीम उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार को मोकामा से वंदेभारत एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा स्टेशन पहुंचा था. हावड़ा स्टेशन पर सीआइबी की टीम गश्त लगा रही थी. उसी समय आरोपी के बैग की तलाशी ली गयी. बैग में 21 लाख रुपए और सोना मिला.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर 60 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
नकदी और सोने का नहीं था कोई वैध दस्तावेज
पूछताछ के दौरान यात्री नकदी और सोने का कोई दस्तावेज आरपीएफ को नहीं दिखा सका. इसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हावड़ा स्टेशन से इससे पहले 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में आरपीएफ अधिकारियों ने करीब 67 लाख रुपए और 23 लाख रुपए बरामद किये थे.
ये भी पढ़ें: सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट
The post बिहार से बंगाल आये यात्री को आरपीएफ सीआइबी ने 21 लाख रुपए के साथ किया गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

