![]()
शेखपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शेखपुरा में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा पूर्वी मंडल के मतदान केंद्र संख्या 38, 39 और 40 पर सफाई की। अभियान के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर गलियों और नालियों की सफाई की। लोगों को आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। स्वच्छता के साथ कचरा निपटान पर जोर रेशमा भारती ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने, कचरे का उचित तरीके से निपटान करने और शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक किया। एक महीने तक चलेंगे सेवा कार्यक्रम भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में ‘विकसित भारत समृद्ध भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं कराने और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
शेखपुरा-भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्रों पर की सफाई:‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम
