Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kodarma Ghati Car Accident | Rajrappa Temple Pilgrims Injured

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मेन रोड पर कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप देर रात सड़क हादसा हुआ। एनएच पर बने गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए

.

एनएच पर बने गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

एनएच पर बने गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी घायल बिहार शरीफ के रहनेवाले हैं। चारों लोग रविवार सुबह कार से रामगढ़ स्थित रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद देर रात सभी लोग कार से बिहार शरीफ स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेघातरी के पास यह हादसा हो गया।

सामने से आ रही गाड़ी ने दिया चकमा

बताया गया कि कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप कार के सामने अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक सन्नी कुमार ने वाहन को सड़क किनारे लेने की कोशिश की। इसी दौरान कार सड़क पर बने गड्ढे में चली गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा के कर्मी मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान सोनू कुमार, विपिन कुमार, भूषण कुमार और कार चालक सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान सोनू कुमार, विपिन कुमार, भूषण कुमार और कार चालक सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान सोनू कुमार, विपिन कुमार, भूषण कुमार और कार चालक सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

कोडरमा घाटी में लगातार हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोडरमा घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। एनएच पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेघातरी काली मंडा के समीप भी सड़क की स्थिति को लेकर पहले से परेशानी बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles