![]()
आज पटना में सीपीआई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन मार्च निकाला। इसमें शामिल होने के लिए शेखपुरा जिले से सैकड़ों सीपीआई कार्यकर्ता सुबह ही पटना के लिए रवाना हुए। ये कार्यकर्ता शेखपुरा रेलवे जंक्शन, कोसुभा, मटोखार, जमालपुर सर्वा और बरबीघा रेलवे स्टेशन से जनसंगठनों के साथ पटना पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग ले रहे मार्च में हिस्सा इनमें खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा, महिला समाज और छात्र-नौजवान संगठनों के सदस्य शामिल थे। सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोग इस मार्च में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनता के हक और अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस्तीफे की मांग को लेकर भी राजभवन का घेराव पांडेय ने आरोप लगाया कि जमुई, समस्तीपुर, बांका समेत पूरे बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने असुरक्षित महसूस करने पर इस्तीफा देने की बात कही थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट की चोरी का आरोप है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर भी राजभवन का घेराव किया जा रहा है। सीपीआई इस आंदोलन का पूरा समर्थन कर रही है।
पटना में CPI का राजभवन मार्च:विभिन्न मांगों को लेकर शेखपुरा से कार्यकर्ता रवाना
