बोकारो: एसपी नाथू सिंह मीणा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के 11 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तबादलों के तहत पुलिस केंद्र से कौशलेंद्र कुमार और राजेश प्रजापति को बीएस सिटी थाना, अमित सोनी को दुग्दा, कुन्दन कुमार को हरला, शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12, नितिश कुमार को बोकारो थर्मल तथा रवि कुमार को चास थाना भेजा गया है। वहीं, विक्रम कुमार को एसपी आवासीय कार्यालय में तकनीकी शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अजीत कुमार को पेंक-नारायणपुर, अजय कुमार सिंह को चास मुफ्फसिल और वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओपी स्थानांतरित किया गया है। त्योहारों को लेकर सघन वाहन चेकिंग जारी आगामी पूजा और त्योहारों के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप है।
