Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों पर पुलिस की विशेष नजर, नशे में मिलेंगे तो होंगे गिरफ्तार

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

दुर्गा पूजा के दौरान महानगर के पूजा मंडपों में नशे की हालत में पहुंचने वालों पर इस बार कोलकाता पुलिस विशेष नजर रखेगी. लालबाजार सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में सभी पुलिस डिविजन को निर्देश जारी किये गये हैं. हालांकि, केवल नशे की हालत में होने पर गिरफ्तारी होगी या किसी अन्य कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जायेगी, यह संबंधित परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों और एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूजा के दौरान नशे से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी की रणनीति पर चर्चा की.

हर डिविजन में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी

लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक पुलिस डिविजन से तीन-चार अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात किये जायेंगे. इनका मुख्य काम नशे की हालत में मंडप पहुंचने वाले लोगों और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना होगा. पुलिस की निगरानी विशेष रूप से उन पूजा मंडपों पर केंद्रित रहेगी, जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है. भीड़ के चरम समय और देर रात निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं.

निगरानी के मुख्य बिंदु

  • -सभी पुलिस डिविजन को विशेष निर्देश
  • -सादे कपड़ों में तीन-चार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • -बड़े और भीड़ वाले मंडपों पर विशेष नजर
  • -रात में निगरानी बढ़ाने की तैयारी
  • -एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम भी रहेगी सक्रिय

पूजा से पहले ही ड्रग्स तस्करी पर अभियान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापूजा से पहले ही महानगर में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस बार पूजा मंडपों के आसपास नशीले पदार्थों के सेवन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने की तैयारी है. महानगर में पूजा के दौरान सुरक्षा और निगरानी को लेकर पुलिस पहले से कई स्तरों पर तैयारी कर रही है. हाल की पूजा समन्वय बैठकों में भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नशामुक्ति अभियान के तहत सख्ती

राज्य सरकार के नशामुक्ति अभियान के बीच कोलकाता पुलिस ने पूजा के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है. हालांकि, पूजा मंडप में नशे की हालत में प्रवेश करने वालों के खिलाफ इस विशेष निगरानी अभियान की कार्रवाई का स्वरूप मौके की स्थिति और लागू कानून के आधार पर तय होगा.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

The post कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों पर पुलिस की विशेष नजर, नशे में मिलेंगे तो होंगे गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles