Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा घाटी में ट्रक का ब्रेक फेल:एयर पाइप फटने से हुआ हादसा, चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया, बची जान


सदर थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह कोडरमा घाटी में बंदरचुआं के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक के ब्रेक अचानक फेल होने के बावजूद चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। ट्रक के ब्रेक का एयर पाइप फट जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक का हालचाल लिया। इसके बाद ट्रक को घाटी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गयी। ढलान पर अचानक बंद हुआ ब्रेक ट्रक चालक अखिलेश यादव ने बताया कि वह रामगढ़ से स्पंज (लोहा) लोड कर पटना जा रहे थे। कोडरमा घाटी में ढलान के दौरान अचानक ट्रक का ब्रेक काम करना बंद कर दिया। चालक को तुरंत ब्रेक फेल होने का पता चल गया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने अपने साथी कृष को ट्रक से कूदने के लिए कहा। इसके बाद खुद ट्रक को नियंत्रित करने में जुट गए। घाटी में ढलान और दूसरे वाहनों की मौजूदगी के बीच चालक ने ट्रक को संभालते हुए उसे बंदरचुआं के पास सड़क किनारे खाली जगह की ओर मोड़ दिया। दूसरे वाहनों को भी बचाया चालक अखिलेश यादव की सूझबूझ से ट्रक को सड़क किनारे खाली जगह पर ले जाया जा सका। इससे न केवल चालक और उपचालक सुरक्षित रहे, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन भी हादसे की चपेट में आने से बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और ट्रक को कोडरमा घाटी से बाहर निकालने के काम में जुट गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles