![]()
पटना नगर निगम के विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन अभियान के अंतिम दिन रिकॉर्ड 3.61 करोड़ रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। बुधवार को शाम 7 बजे तक 1,900 से अधिक संपत्तिधारकों से यह राशि प्राप्त हुई। यह चालू वित्तीय वर्ष में एक दिन में हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन है। इससे पहले 30 जून को एक दिन में 3.36 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ था। बुधवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान की अंतिम तारीख होने के कारण निगम के सभी अंचलों के टैक्स काउंटरों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। भुगतान की सुविधा के लिए काउंटरों को देर रात तक खुला रखा गया। नूतन राजधानी अंचल से 2.08 करोड़ रुपये की वसूली बुधवार को सबसे अधिक संपत्ति कर नूतन राजधानी अंचल से मिला। यहां 397 संपत्तियों से करीब 2.08 करोड़ रुपये जमा हुए। देर रात तक टैक्स काउंटर खुले रहने के कारण अंतिम संग्रहण में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 303 नई संपत्तियां कर के दायरे में आईं राजस्व संग्रह के साथ निगम ने नई संपत्तियों का कर निर्धारण भी किया। बुधवार को कुल 303 नई संपत्तियों को कर के दायरे में लाया गया। इनमें अजीमाबाद की 60, बांकीपुर की 29, कंकड़बाग की 61, नूतन राजधानी की 80, पाटलिपुत्र की 55 और पटना सिटी की 18 संपत्तियां शामिल हैं। 81 संपत्तियों का पुनर्निर्धारण कर विवरण की जांच के दौरान बुधवार को 64 संपत्तिधारकों ने खुद अपनी संपत्ति का कर पुनर्निर्धारण कराया। वहीं, निगम की जांच में विसंगति मिलने पर 17 संपत्तियों का दोबारा कर निर्धारण किया गया और नियमानुसार पेनाल्टी लगाई गई। इस तरह एक दिन में कुल 81 संपत्तियों का पुनर्निर्धारण हुआ।
पटना नगर निगम ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड:एक दिन में जुटाया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स, आखिरी दिन 303 नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में आईं
