Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में होटल संचालक अरेस्ट:पूर्व प्रत्याशी रामेश्वर शाह पर हत्या के प्रयास का आरोप


मोतिहारी में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट व मिष्ठान भंडार के संचालक और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामेश्वर शाह को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छतौनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस गिरफ्तारी के बाद शहर में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला रामेश्वर शाह के सगे भाई के बेकरी प्लांट पर हुई मारपीट से संबंधित है। आरोप है कि रामेश्वर शाह कुछ अन्य लोगों के साथ दुकान में घुस गए और वहां मौजूद एक युवक के साथ मारपीट की। सीसीटीवी में रामेश्वर और अन्य लोग मारपीट करते दिख रहे पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फुटेज में रामेश्वर शाह अन्य लोगों के साथ दुकान में प्रवेश करते और युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतौनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी रामेश्वर शाह को पानीटंकी स्थित उनकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। यह मामला शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी और राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति से जुड़ा है, जिसके कारण शहर में इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles