Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SIR : बंगाल समेत 20 राज्यों में कटे हुए नाम को जोड़ने की पहल, वोटरों के घर फिर से जायेंगे BLO

कोलकाता/नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. आज, शुक्रवार से एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है. यह अभियान देश के उन 20 राज्यों में चलाया जा रहा है. जहां एसआईआर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है.

कटे हुए नाम को जोड़ने की पहल

बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर उन लोगों से संपर्क करेंगे, जिनके नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं. राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने इस संबंध में 20 राज्यों के सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारियों) को पत्र भेज दिए हैं. 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है ताकि न केवल मतदान से वंचित मतदाताओं के नाम बल्कि नए मतदाताओं के नाम भी शामिल किए जा सकें.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नई मतदाता सूची होगी तैयार

दिशा-निर्देशों के अनुसार, बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को एक अद्यतन सूची तैयार करनी होगी. उन्हें पिछली मतदाता सूची को देखकर यह पता लगाना होगा कि किसका नाम पिछली सूची में था और किसका नाम अब उसमें नहीं है.

विस्तार से जानकारी दी जाएगी…

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post SIR : बंगाल समेत 20 राज्यों में कटे हुए नाम को जोड़ने की पहल, वोटरों के घर फिर से जायेंगे BLO appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles