Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में पुलिस को बंधक बनाए रखे ग्रामीण:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर छोड़ने का लगाया आरोप, सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे गांव


कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव में शनिवार को बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। नदी से बालू उठाव का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद छोड़ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि बेलडीह नदी से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से बालू का उठाव किया जाता है। शनिवार को भी कई ट्रैक्टर बालू लोड कर गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान मरकच्चो थाना की पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा और गांव से बाहर ले गई। आरोप है कि कुछ दूरी पर ले जाकर तीनों ट्रैक्टरों से बालू खाली करा दिया गया और उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने पुलिस वाहन को गांव में ही घेर लिया। ग्रामीण बोले – कार्रवाई हुई तो वाहन छोड़े क्यों गए? पुलिस वाहन के गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से ट्रैक्टरों को छोड़े जाने को लेकर सवाल-जवाब किया। उनका आरोप था कि यदि बालू का उठाव अवैध था तो कार्रवाई के लिए पकड़े गए ट्रैक्टरों को छोड़ने का कारण क्या था। देखते ही देखते ग्रामीणों की संख्या बढ़ती गई। पुलिस वाहन को करीब एक घंटे से अधिक समय तक घेरे रखा गया। स्थिति की जानकारी मिलने पर मरकच्चो अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी बमबम कुमार गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों और वाहन को वहां से निकाला जा सका। मामले को लेकर गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी बोले- तीन ट्रैक्टर पुलिस को देखकर भागे मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि शनिवार को बेलडीह गांव के एक व्यक्ति का अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहा ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया गया था। इसके बाद पुलिस दोबारा गांव से सटे नदी के पास पहुंची तो वहां पहले से बालू लोड करने पहुंचे तीन ट्रैक्टर पुलिस को देखते ही भाग निकले। थाना प्रभारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टरों को पुलिस ने नहीं छोड़ा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तीनों ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ दिया, इसलिए सुबह जब्त किए गए गांव के ट्रैक्टर को भी छोड़ा जाना चाहिए। इधर, सूत्रों के अनुसार कुछ बालू कारोबारियों द्वारा ग्रामीणों को उकसाकर हंगामा कराया गया, ताकि बालू लदे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई न कर सके। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles