Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संगठन को मजबूत करने पर भाजपा ने दिया जोर


सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय जनता पार्टी हरला मंडल की मासिक बैठक अध्यक्ष ब्रज दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी मुकेश राय ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया। संचालन मंडल महामंत्री सतेन्द्र कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राजीव मालाकार ने किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय किशोर, विकास कुमार, गगन दास, गोरांग पातर, डॉ. अशोक कुमार, धनराज सिंह, राम नरेश आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles