Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में 36 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी:रस्सी से फंदे पर लटकी मिली लाश, घरवाले पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गए थे


गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के शाही टोली में एक घटना हुई। यहां पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गए परिवार के पीछे से 36 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शाही टोली निवासी सतेंद्र भगत के रूप में हुई। सोमवार देर शाम पड़ोस में एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, तब सतेंद्र घर में अकेले थे। जब सभी घर लौटे, तो सतेंद्र भगत को रस्सी से फंदे पर लटका पाया। रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। मृतक के दामाद विनोद लकड़ा ने बताया कि सतेंद्र भगत पिछले पांच महीने से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था और तबीयत में सुधार हो रहा था। परिजनों के मुताबिक, ज्यादा दवा लेने से उनकी मानसिक हालत पर असर पड़ा था, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles