Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:बैरगनिया में विरोध मार्च निकाला; इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की


सीतामढ़ी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैरगनिया बाजार में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद बैरगनिया बाजार से काली मंदिर तक विरोध मार्च निकाला और नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण बाजार में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गरम रहा। प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को विपक्ष की ओर से उठाई जा रही आपत्तियों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की जरूरत है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक हर स्तर पर पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि आम लोगों का चुनाव व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। समस्या का समाधान होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान बैरगनिया बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का समाधान नहीं होने तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles