Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में 312 बेटिकट यात्रियों से 1.93 लाख रुपए वसूले:रेल पुलिस ने 31 ट्रेनों में चलाया सघन जांच अभियान; त्योहर से पहले सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी


मुजफ्फरपुर में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और रेल परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डॉग स्क्वॉड, आरपीएफ और टिकट जांच कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच की जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान 8 अक्टूबर से शुरू हुआ। इसी दिन रेल जिला मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 31 ट्रेनों की जांच में 312 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 1 लाख 93 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। गैरकानूनी सामान बेचने वालों से 2 हजार रुपए का जुर्माना लिया गया।
लोगों से रेल एसपी की अपील रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जांच अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने यात्रियों से सही टिकट लेकर यात्रा करने और किसी भी गड़बड़ की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने कहा है कि पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles