Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेजीनगर उपचुनाव : हुमायूं कबीर की सीट नहीं बचा पाये गुलाम नबी आजाद, भाजपा के शंखारभ सरकार 75816 वोट से जीते

Rejinagar By Election Result 2026: मुस्लिम बहुल रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) को 75,816 वोटों से हरा दिया है. मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 15 राउंड की काउंटिंग खत्म हो चुकी है. भाजपा प्रत्याशी शंखारभ सरकार विजयी घोषित किये जा चुके हैं. उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को पराजित किया है.

कांग्रेस, लेफ्ट, टीएमसी की जमानत जब्त

कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल कैफी की जमानत जब्त हो गयी. उन्हें महज 6,168 वोट मिले. ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद सईद, रीतब्रत बनर्जी की पार्टी डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के सफीउज्जमान शेख, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), जातीय उन्नयन पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा 6 उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गयी है.

View on Instagram

गुलाम नबी को मिले 54,098 वोट

दूसरे नंबर पर चल रहे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को 54,098 वोट मिले हैं. कांग्रेस के कैफी को 6,168, रबीउल आलम चौधरी को 3,847, सीपीएम के मो सईद को 3,797, डीटीसी के सफीउज्जमान शेख को 2,044, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को 597, जातीय उन्नयन पार्टी के साहीन साहा को 376 और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के विकास चंद्र मिश्रा को 329 वोट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने तोड़ दिया शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड, 122753 वोट से मिलन प्रधान को हराया

निर्दलीय प्रत्याशियों में महबूब को सबसे ज्यादा वोट

निर्दलीय उम्मीदवारों में महबूब आलम को सबसे ज्यादा 1,374 वोट मिले हैं. गोलक बनर्जी को 1,227, मजीफुल हक को 657, जलालुद्दीन मिद्दर को 291, सैफुल इस्लाम को 223 और तुषार पांडेय को 211 वोट मिले हैं. रेजीनगर विधानसभा सीट पर 594 मतदाताओं ने NOTA (None of The Above यानी इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाया.

रेजीनगर में हुआ था 80.08 प्रतिशत वोट

रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. यहां 80.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस सीट से कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में AJUP के संस्थापक हुमायूं कबीर ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. वह नोदा विधानसभा सीट से भी जीते थे. बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी. इसलिए यहां उपचुनाव कराने पड़े.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर में ‘वोट लूट’ के आरोप, फिर से चुनाव कराने की मांग

The post रेजीनगर उपचुनाव : हुमायूं कबीर की सीट नहीं बचा पाये गुलाम नबी आजाद, भाजपा के शंखारभ सरकार 75816 वोट से जीते appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles