Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीएसपी संचालक पर 10 हजार हड़पने का आरोप

इटखोरी प्रखंड के बोंगा करनी गांव निवासी काजल कुमारी, पति दुर्योधन कुमार, ने इटखोरी चौक स्थित सीएसपी संचालक सागर कुमार केसरी पर 10 हजार रुपए नहीं देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। उसने जांच कराने और राशि वापस दिलाने की मांग की है।काजल के अनुसार, उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से लिए लोन की राशि निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पर चार बार 10-10 हजार रुपए की निकासी प्रक्रिया कराई। इस दौरान चारों बार उसका अंगूठा लगवाया गया। उसे तीन बार की राशि, यानी 30 हजार रुपए, ही मिले।महिला का आरोप है कि 22 सितंबर को चौथी बार अंगूठा लगवाने के बाद संचालक ने तकनीकी समस्या बताई। उसने 10 हजार रुपए नहीं दिए। उसके बैंक स्टेटमेंट में उक्त राशि डेबिट दिखाई दे रही है। महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि राशि मांगने पर अभद्र व्यवहार किया गया।वहीं, सीएसपी संचालक सागर ने महिला के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पूरी राशि का भुगतान किया गया है। पीड़िता ने पुलिस से बैंक स्टेटमेंट, एईपीएस स्लिप और संबंधित तारीख के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles