Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के नेमरा से चल रही झारखंड सरकार:मां के श्राद्धकर्म के बीच फाइलें निबटा रहे CM हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दे रहे निर्देश


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारियों के बीच पारिवारिक परंपराओं के साथ सरकारी दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने परिजनों के साथ मिल कर सुबह दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभाई। इसी बीच उन्होंने श्राद्धकर्म की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मां के निधन के बाद पैतृक गांव में श्राद्धकर्म से जुड़ी रस्मों और कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मांझी हड़ाम प्रमुख की बैठक में शामिल होकर श्राद्धकर्म के आयोजन के लिए स्वीकृति भी ली। बैठक में स्थानीय परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। सीएम की गतिविधि से जुड़ी तस्वीरें देखें… मुख्य सचिव के साथ फाइलों का किया निबटारा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी कामकाज भी जारी रखा है। उन्होंने मुख्य सचिव के साथ विभिन्न फाइलों का निबटारा किया और जरूरी मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा फोन के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने नेमरा स्थित पैतृक आवास से ही प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। मां के श्राद्धकर्म की तैयारियों के बीच सरकारी कामकाज को जारी रखने पर भी उनका ध्यान रहा। पैतृक आवास में पारिवारिक रस्मों के साथ प्रशासनिक गतिविधियां भी चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों पर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। संजय सेठ, मंत्री और विधायक मिलने पहुंचे इधर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के अलावा राज्य सरकार के मंत्री और विधायक भी नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। वहीं, पैतृक आवास पर श्राद्धकर्म से जुड़ी तैयारियां भी चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन करने के साथ सरकारी जिम्मेदारियों को भी संभाल रहे हैं। मां की स्मृति में पारंपरिक रस्में निभाने, श्राद्धकर्म की तैयारियों का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ फाइलों का निबटारा करने की गतिविधियां शनिवार को भी जारी रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles