Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुरानी पेंशन-वेतनमान, रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने की मांग:मधुबनी कलेक्ट्रेट पर शिक्षक संघ बिहार का एक दिवसीय धरना


मधुबनी शिक्षक संघ बिहार की जिला इकाई ने शनिवार को समाहरणालय के सामने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने पर बैठे शिक्षकों ने राज्य सरकार से लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अधिकारों के साथ-साथ स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। पुराना वेतनमान और पेंशन योजना लागू करने की मांग धरने के दौरान शिक्षकों ने पुराना वेतनमान, सातवां वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। साथ ही, सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की अपील की। शिक्षकों का कहना था कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक और सेवा संबंधी लाभ मिल सके। एमडीएम की बकाया राशि के भुगतान की मांग शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की महीनों से लंबित राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि बकाया राशि का समय पर भुगतान नहीं होने से संबंधित कार्यों के संचालन में परेशानी होती है। इसके अलावा, स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मियों के कई वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान करने की भी मांग की गई। मांगें पूरी होने से बढ़ेगा मनोबल शिक्षक संघ के सदस्यों ने कहा कि शिक्षकों और सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान जरूरी है। मांगें पूरी होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और इसका सकारात्मक असर शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। संघ ने राज्य सरकार से सभी 12 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles