Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पारा मेडिकल भर्ती:अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की 14 को जांच, 22 अक्टूबर को जांच का आखिरी मौका


जेएसएससी ने राज्य के काराओं में पारा चिकित्साकर्मियों की भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 33 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का शेड्यूल जारी कर दिया है। जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से आयोग के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में होगी। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद प्रमाणपत्रों की जांच के लिए मौका नहीं मिलेगा। इसमें अनुपस्थित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज जानकारियों से संबंधित प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, हाल में खिंचाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लेकर आने के लिए कहा गया है। लागू होने पर जाति, आय एवं संपत्ति, स्थानीयता, खेल कोटा, भूतपूर्व सैनिक और झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित होने से संबंधित प्रमाणपत्र भी लाने होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles