Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में हत्या की आशंका, 5 लोगों पर FIR:बक्सर में दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं, पिता के बयान पर केस दर्ज


बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 30 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सम्हार-महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के पास वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में मृतक के पिता उदय नारायण सिंह के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात के दूसरे दिन तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस जमीन विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पौने दो बीघा पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद मृतक के पिता उदय नारायण सिंह के अनुसार, पौने दो बीघा पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। प्राथमिकी में सम्हार गांव के सोनम कुमार समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। तीन महीने पहले फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक, विवादित जमीन मुलायम के पिता की पैतृक संपत्ति है, जिसे उनकी बहन ने बेच दिया था। इस जमीन को नावाडेरा निवासी श्याम लाल यादव ने खरीदा था। करीब तीन महीने पहले जमीन पर गेहूं की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या की जांच से जोड़कर देख रही है। बहनोई की बाइक लेकर घर से निकला था मुलायम परिजनों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने बहनोई रौशन यादव की पैशन बाइक लेकर डुमरांव जाने के लिए घर से निकला था। रौशन यादव कुदरिया गांव के निवासी हैं। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद सम्हार-महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस जमीन विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद वारदात के दूसरे दिन तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि हत्या में किन लोगों की भूमिका थी और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles