![]()
भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी तथा अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा के गिरिडीह में प्रस्तावित रोड शो को प्रशासन ने शुरू होने से दो घंटे पहले रद्द कर दिया। भाजपा नेता विनोद सिन्हा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पहले अनुमति दी गई थी। बाद में विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताकर अनुमति रद्द कर दी गई। फैसले से नाराज मनोज तिवारी ने इसे सोची-समझी साजिश बताया। आयोजकों ने गिरिडीह से पचंबा तक रोड शो की तैयारी की थी। रोक के बाद झंडा मैदान में सभा की गई। प्रचार गाड़ी को ही मंच बनाकर नेताओं ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और नवरात्र के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मनोज तिवारी ने कहा कि अनुमति देने के बाद अचानक कार्यक्रम रद्द करना यह लोकतंत्र नहीं है।
मनोज तिवारी को रोड शो की नहीं मिली अनुमति:2 घंटे पहले लगी रोक, सांसद ने प्रशासन के फैसले को बताया साजिश
