Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर की बेटियों का दबदबा,कबड्डी के 2 वर्गों में खिताब:जमुई अंडर-14 में सारण प्रमंडल चैंपियन, 9 प्रमंडलों की टीमों ने दिखाया दम


जमुई के सोनपे मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19, दोनों आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में सारण प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी। 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों से चयनित बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में बीएसएसए ने तिरहुत प्रमंडल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सारण प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में सारण की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया, जबकि बीएसएसए को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अंडर-17 में मुंगेर ने बीएसएसए को हराया अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में मुंगेर प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बीएसएसए ने पटना प्रमंडल को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में मुंगेर की खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। बीएसएसए की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 में भी मुंगेर का कब्जा अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में बीएसएसए ने सारण प्रमंडल को हराया। वहीं, मुंगेर प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मुंगेर की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। इस तरह मुंगेर प्रमंडल ने दो आयु वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार और जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी परिमल और मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता ने बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर दिया। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles