धनबाद1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

धनबाद में दुर्गोत्सव को लेकर काफी उत्साह है। शहर से लेकर गांवों तक पूजा समितियां अपने पंडालों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। कतरास की GNM दुर्गापूजा समिति इस बार श्रद्धालुओं के लिए थाईलैंड के मशहूर अरुण टेम्पल जैसा एक खास और आकर्षक पूजा पंडाल बना रही है।
करीब 40 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस पंडाल में शंख और सीप समेत कई सजावटी चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए कारीगर पिछले तीन महीने से दिन-रात इस पर काम कर रहे हैं।
समिति के सदस्य वॉकी-टॉकी से तालमेल रखेंगे
समिति का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक पंडाल का काम पूरा करने का है। पूजा समिति ने भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिलाओं की सुविधा और अच्छी व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया है।
पूरे पूजा परिसर और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम होंगे और समिति के सदस्य वॉकी-टॉकी से तालमेल रखेंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
इसी बीच धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह भी GNM दुर्गापूजा समिति के पंडाल निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मेयर ने पंडाल निर्माण में जुटे लोगों के समर्पण और श्रद्धा की सराहना की।

कतरास का GNM दुर्गापूजा पंडाल इस बार अपनी थाईलैंड थीम, शंख-सीप की आकर्षक सजावट और भव्य निर्माण के कारण खास चर्चा में है।
खास चर्चा में आया पंडाल
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष GNM पूजा पंडाल ने जिले में पहला स्थान हासिल किया था और इस बार समिति की मेहनत को देखते हुए उम्मीद है कि पंडाल राज्य स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
मेयर संजीव सिंह ने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम की ओर से पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ साफ-सफाई, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कतरास का GNM दुर्गापूजा पंडाल इस बार अपनी थाईलैंड थीम, शंख-सीप की आकर्षक सजावट और भव्य निर्माण के कारण खास चर्चा में है।

