Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अच्छे-बुरे स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा व बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक


सिमडेगा पुलिस की ओर से संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों की रोकथाम और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे-बुरे स्पर्श, तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में आम लोगों की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण, तथा डायन प्रथा जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श (गुड टच-बैड टच) के बीच अंतर समझाया गया। उन्हें बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार अनुचित लगे, या किसी गतिविधि से असहज महसूस हो, तो डरने या चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक, या पुलिस को दें। बच्चों को बताया गया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक दुर्व्यवहार गंभीर एवं दंडनीय अपराध है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles