Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'बड़े पापा कहते थे, छोड़ूंगा नहीं, आज गोली मार दिए':भोजपुर में दो गोली मारकर महिला की हत्या, बेटी बोली- मम्मी डर से गांव नहीं आती थी


“बड़े पापा मम्मी को गोली मारे हैं। कहते थे कि तुमको छोड़ेंगे नहीं, आज वो करके दिखा दिए… मम्मी डर से जल्दी गांव नहीं आती थी, लेकिन आना भी जरूरी है।” भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव की रहने वाली करीब 10 साल की रूही ने दैनिक भास्कर से ये बातें कही। दरअसल, रूही ने अपने बड़े पापा पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही मेरी मां सीमा देवी उर्फ चुलबुली देवी की दो गोली मारकर हत्या की है। बुधवार सुबह वार्ड नंबर सात के रहने वाले सुमंत राय पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के विवाद में अपने छोटे भाई की पत्नी की काफी करीब से दो गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीमा देवी के पेट के दाहिने हिस्से में लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही सीमा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए सबसे पहले पढ़िए, महिला की बेटी ने क्या-क्या बताया? रूही ने बताया कि पापा और मम्मी एक साथ हरियाणा में रहकर काम करते थे। पापा एक निजी होटल में काम कर हमारी पालन-पोषण कर रहे है। बड़ी दीदी अर्चना की शादी हो चुकी है। कई सालों से मेरे बड़े पापा सुमंत राय की नजर हमारी सम्पत्ति पर है। हम दोनों का घर अलग-अलग है। मृतका की बेटी ने बताया कि बड़े पापा सुमंत चाहते थे कि हमारा भाई नहीं है तो पापा सारी संपत्ति उनके नाम कर दें। लेकिन मां हमेशा अड़ी रहती थी कि जमीन आपके नाम नहीं करुंगी। पापा काफी डरे रहते हैं, इसलिए मां सब देख-रेख करती है। इसी बात को लेकर बड़े पापा बराबर धमकी देते थे। रूही ने बताया कि कई महीनों के बाद जिउतिया को लेकर मां हरियाणा से अकेली गांव आई थी। आने के बाद रास्ते में बड़े पापा ने धमकी दी थी कि तुमको छोड़ेंगे नहीं, सीने में गोली मारकर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। मंगलवार शाम मम्मी, मौसी से बात कर रही थी। बोल रही थी कि बड़े पापा उसे गोली मार देंगे, इसलिए हम लोग जल्द हरियाणा वापस चले जाएंगे। रूही ने कहा कि बड़े पापा ने अपने वादे को पूरा करते हुए मम्मी को मार डाला। आज हमलोग अनाथ हो गए है, वो लोग पापा को भी नहीं छोड़ेंगे। ‘बहन की जमीन लिखवाने के लिए आरोपी अक्सर मारपीट करता था’ मृतका के भाई विनय चौधरी ने बताया कि मेरी बहन सीमा अलग रहती थी। उसके नाम पर अगिआंव बाजार पर जमीन है। उसी जमीन को जबरन लिखवाने को लेकर भैसुर सुमंत राय बराबर मारपीट करता था। जान से मारने की धमकी देता था। शादी के बाद से ही घर में हर रोज कलह, झगड़ा और गाली–गलौज करते रहता था। इस बात को लेकर मुझसे भी उसके भैसुर से झगड़ा हुआ था। कई सालों ने बातचीत बंद है। उन्होंने बताया कि मेरी दो भांजी है। मेरे बहनोई बाहर रहकर जिंदगी भर कमाए और बड़ी बेटी की शादी किए। भैसुर चाहता था कि बाजार वाला जमीन उसकी बहन सीमा भैसुर के नाम कर दें। सीमा बोलती थी कि नहीं मेरी एक छोटी बेटी है उसकी शादी करनी है। कहा से इतना पैसा लाएंगे। इसलिए जमीन को नहीं दे सकते है। इसी बात को लेकर भैसुर सुमंत अपने परिवार के साथ मिलकर धमकी देता था। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले गांव आने के बाद गोली मारने का धमकी भी दी थी। किसी तरह सीमा बच कर रहती थी। अपनी बहन से बोली थी कि मेरे जान को खतरा है। इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सीमा के भैसुर ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही हमलोग पूरे परिवार के साथ मिलकर जब घर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ हालत में आंगन में पड़ी हुई है। 30 मिनट बाद गडहनी थाना की पुलिस को मिली सूचना इस संबंध में सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे गड़हनी थाना को सूचना प्राप्त हुई के थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में एक महिला को गोली लगी है। सूचना पाकर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो, देखा की सीमा देवी उर्फ चुलबुला की डेड बॉडी बरामदे में पड़ी है। महिला के पति अमित कुमार राय हरियाणा में रहते हैं। उनके भैसुर सुमन राय के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। घटना का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था और उनकी ओर से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य को इकठ्ठा किया गया है। इसके अलावे पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने पति अमित कुमार राय एवं छोटी एक बेटी रूही उर्फ प्रीति के साथ हरियाणा में रहती थी और उसका पति हरियाणा स्थित निजी होटल में काम करते था। जिउतिया को लेकर वह हरियाणा से वापस गांव आई थी। उसे दो पुत्री अर्चना कुमारी एवं रूही और प्रीति है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles