Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में 45 हजार से पदों पर होगी बहाली, शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में प्रस्ताव पास

पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 45 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. बुधवार को राज्य सचिवालय नबान्न में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में कुल 45,185 पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी.

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पुलिस और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जायेंगे. इन नियुक्तियों के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

किस प्रमुख विभाग में कितनी नियुक्तियां

सबसे अधिक 33,199 नियुक्तियां स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी. इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग में 1,816, पुलिस में 996 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 7,119 पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

मुख्यमंत्री के अनुसार, तकनीकी शिक्षा विभाग में अधिकारी और क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां होंगी. पुलिस विभाग में उप आयुक्त, सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल के रिक्त पद भरे जायेंगे.

ये भी पढ़ें: Bengal News: बंगाल में 11 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, शुभेंदु का एक साल में एक लाख नौकरियों का वादा

स्कूल शिक्षा विभाग में 33,199 पदों पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. प्रधान शिक्षकों के रिक्त पद भी भरे जायेंगे. विभाग में प्रस्तावित प्रमुख नियुक्तियों का ब्योरा

विभाग रिक्त पद

विभाग रिक्त पदों की संख्या
स्कूल शिक्षा 33,199
तकनीकी शिक्षा 1,816
पुलिस 996
पंचायत व ग्रामीण विकास 7,119
कुल नियुक्तियां 45,185

ये भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस में भर्ती के लिए नवंबर में जारी होगा नोटिफिकेशन

The post पश्चिम बंगाल में 45 हजार से पदों पर होगी बहाली, शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में प्रस्ताव पास appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles