Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में जागरण के दौरान गोलीबारी, 2 युवक घायल:एक की कमर में लगी गोली, दूसरे के सिर पर हथियार से वार


मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर दुर्गा स्थान में जागरण देखने के दौरान विवाद के बाद मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक आशीष की कमर के बाईं ओर गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक करण कुमार के सिर पर हथियार से वार किया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कथित लाइव फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्गा स्थान के सामने गोली चलती दिखाई दे रही है। शंकरपुर दुर्गा स्थान में जागरण के दौरान कार्यक्रम देखने पहुंचे कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद गोलीबारी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, आर्केस्ट्रा देखने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी। घायल ने चार युवकों पर लगाया आरोप घायल करण कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त आशीष के साथ जागरण देख रहा था। इसी दौरान गांव के प्रिंस और संतु वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। करण का आरोप है कि बाद में प्रिंस और रोशन पिस्तौल लेकर पहुंचे। इसी बीच संतु ने गोली चला दी, जो आशीष की कमर के बाईं ओर लगी। वहीं, करण के सिर पर भी हथियार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों युवक किसी तरह मौके से निकलकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। करण ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक गांव में वर्चस्व दिखाने को लेकर अक्सर विवाद करते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कर रही छापेमारी घटना को लेकर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना अहले सुबह की है। सूचना के अनुसार, एक युवक गोली लगने से, जबकि दूसरा मारपीट में घायल हुआ है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सामने आए कथित वीडियो फुटेज की जांच और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles