Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरे अधिकारी, त्योहार में शांति बनाए रखना उद्धेश्य


पूर्णिया पुलिस ने आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना था। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व खुद पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने किया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए गुजरा। पूर्णिया एसएसपी ने बताया कि इस फ्लैग मार्च की शुरुआत रजनी चौक से हुई और यह मार्च लाइन बाजार तक निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए और गंगा दार्जिलिंग रोड पर पुलिस बल की ओर से पैदल मार्च किया गया। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। मार्च में पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के साथ-साथ कई अन्य प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मुख्य रूप से शामिल हुए, जिनमें सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर, सदर एसडीएम और नगर आयुक्त अनिरुद्ध पाण्डेय मुख्य रूप से शामिल हुए। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की इस संयुक्त मुस्तैदी का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर लगाम कसना और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना है। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ दुर्गापूजा का त्योहार मनाएं। प्रशासन हर स्थिति से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles