Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी प्रखंड के बांसतोड़ा पंचायत स्थित नूतनडीह गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा से गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles