Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कचरे के अलग-अलग संग्रह और उचित निपटारे की जानकारी दी


भास्कर न्यूज|लोहरदगा भंडरा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक व बालिका) में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन माई भारत लोहरदगा की ओर से किया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों में स्वच्छता को लेकर व्यवहारगत बदलाव लाना था। उद्देश्य उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना भी रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर और आसपास की सफाई पर भी बताया गया। कचरे के अलग-अलग संग्रह और उचित निपटान की जानकारी दी गई। स्वच्छता का स्वास्थ्य पर प्रभाव भी समझाया गया। उन्हें बताया गया कि स्वच्छता केवल स्कूल तक सीमित नहीं है। इसे घर और समुदाय स्तर पर भी नियमित रूप से अपनाना जरूरी है। छात्रों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने को कहा गया। दूसरों को भी जागरूक करने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को स्वस्थ जीवन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा गया। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य स्कूलों में जनभागीदारी बढ़ाना है। स्वच्छ वातावरण बनाने की जिम्मेदारी साझा करना भी लक्ष्य है। माई भारत लोहरदगा ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles