Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja 2026 | Devotees Flock To Pandals For Darshan

जमशेदपुर में दुर्गोत्सव की रौनक दिखने लगी है। गुरुवार को शाम ढलते ही शहर के पूजा पंडाल रोशनी से जगमगा उठे।

.

मां दुर्गा के दर्शन की आस में श्रद्धालु घरों से निकले। कोई मां की एक झलक पाने को आतुर था, तो कोई भव्य पंडालों की सजावट और कारीगरों की अद्भुत कला निहारने पहुंचा।

जैसे-जैसे रात गहराती गई, उत्साह और उमंग के साथ लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। मां के दरबार में पहुंचकर किसी ने सुख-समृद्धि, तो किसी ने परिवार की खुशहाली की कामना की।

रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर के 20 बड़े पूजा पंडालों में मां के दर्शन शुरू हो चुके हैं। कहीं मां की भव्य प्रतिमा भक्तों को भावविभोर कर रही है, तो कहीं बारीक कारीगरी और रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

हिंदी क्लब, रानीकुदर, श्री श्री रंकणी मंदिर, श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी, एग्रिको पूजा कमेटी और टूइलाडुंगरी पूजा कमेटी समेत कई समितियां दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही हैं। आकर्षक सजावट और पूजा-पाठ के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं।

देखिए पूजा पंडालों की तस्वीर…

हिंद क्लब रानी कुदार।

हिंद क्लब रानी कुदार।

श्री श्री रंकणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी।

श्री श्री रंकणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी।

श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी।

श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी।

एग्रीको पूजा कमिटी।

एग्रीको पूजा कमिटी।

टूइलाडूंगरी पूजा कमेटी।

टूइलाडूंगरी पूजा कमेटी।

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की परंपरा पुरानी और मशहूर है। शहर में लगभग 500 जगहों पर दुर्गा पूजा होती है, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल होते हैं। लोग पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के साथ परिवार और दोस्तों संग उत्सव का मजा लेने भी आ रहे हैं।

दुर्गा पूजा को लेकर शहर में उत्साह है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को बेहतर बनाने में लगी हैं। मां दुर्गा की आराधना के साथ पूरा जमशेदपुर भक्ति में डूबा दिख रहा है।

जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया है।

जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया है।

पूजा में 2,200 जवान संभालेंगे सुरक्षा इधर, दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। जिले में 2,200 पुलिसकर्मियों, 215 दंडाधिकारियों और 36 जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इनमें 150 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 13 जोन में बांटा गया है। पंडालों और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। मानगो चौक, स्टेशन गोलचक्कर टीओपी और गोलमुरी थाना परिसर में सहायक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

विसर्जन के दिन 21 अक्टूबर को जिले की सभी लाइसेंसी शराब दुकानें बंद रहेंगी। साकची मोहम्मडन लाइन से प्रतिमाओं के साकची गोलचक्कर की ओर जाने पर रोक रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles